Web  hindi.cri.cn
क्वांगचो का पेइचिंग स्ट्रीट पुरातन और आधुनिक कला का अदभुत संगम
2011-12-19 19:16:03

क्वांगचो में एक बहुत ही प्रसिद्ध सड़क है, जिससे ऐसा कोई क्वांगचो वासी नहीं है जो नहीं जानता होगा। जीहां, वह सड़क है क्वांगचो शहर का प्रसिद्ध व्यापारिक सड़क—पेइचिंग लु। प्रतिदिन सुबह से शाम तक यहां पर लोगों का तांता लगा रहता है। भीड़-भाड़ के अलावा, इस जगह का ऐतिहासिक महत्व भी है। इस स्थल में कई पुरानी कहानियां छुपी हुई हैं। यहाँ आने वाले लोग, इस स्थल पर हजारों साल पुरानी संस्कृति और सड़क पर रहने वाले प्राचीन काल के लोगों के बारे में भी जान सकते हैं। आइए, आज के इस कार्यक्रम में आप सभी लोग मेरे साथ पेइचिंग लु के पुरातन और आधुनिक कला के संगम से रूबरू होंगे।

पेइचिंग लु सड़क पर हमारी मुलाकात वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई, उनके साथ बातचीत में उन्हों ने क्वांगचो शहर के इस प्राचीन वाणिज्यिक सड़क के बारे में अपना अनुभव बताया। एक व्यक्ति ने कहाः इस सड़क ने मेरे उपर जो प्रभाव डाला है, वह हमारे शहर की एक झलक है। बचपन से लेकर अभी तक अगर कोई व्यक्ति सामान खरीदना चाहता है, तो, मैं उसे पेइचिंग लु स्ट्रीट पर ही जाने का सलाह देता हूं।

दूसरे व्यक्ति ने कहाः मेरे विचार में यह सड़क पुराने क्वांगचो वासियों के लिए मिलने-जुलने का एक बहुत अच्छा स्थान है।

कुछ व्यक्तियों ने हमें बताया कि दूसरे छोर पर जो सड़क है वहां पर चीनी इतिहास के सुंग राजवंश के अलावा और कई राजवंश की अमिट छाप है।

एक व्यक्ति ने आह भरते हुए कहा कि, यहां की मिट्टी में बहुत सारे लोगों का सपना, अभिलाषा, ऐतिहासिक विरासत गर्भित है।

पेइचिंग लु स्ट्रीट को क्वांगचो का ऐतिहासिक प्रतीक भी कहा जा सकता है। यह न केवल खरीददारी के लिए स्वर्ग माना जाता है बल्कि इसके अलावा इसे एक विशाल ऐतिहासिक संग्रहालय के रूप में भी देखा जाता है। इसके

आसपास हजारों साल पुराने राजसी उद्यान थे, राज परिवार के निवास थे, हजारों साल पुराना बंदरगाह, प्राचीन सड़क, प्राचीन कालीन जल निकासी द्वार और हजारों साल पुराना मंदिर था जो सभी क्वांगचो के प्राचीन इतिहास के साक्ष्य हैं। यहाँ की प्रत्येक गली, हरेक द्वार की अपनी अपनी कहानी है। यहां के शिएन शिएन ली मोहल्ले से कितने सुप्रसिद्ध व्यक्ति निकले हुए थे, श्वांगमन भवन पर कितने सेनापतियों ने पदभार संभाला था, चिउ छ्वी युवान में दवाएं किस तरह तैयार की जाती थी, छङ श्वान सड़क पर स्थानीय अधिकारी किस तरह शाही फरमान को जारी करते थे, यह सारी कहानियां यहाँ के एक-एक इंच जमीन में छिपी हुई हैं। इस स्थल के हरेक नुक्कड़ पर एक कहानी आपका इंतजार कर रही होती है।

पेइचिंग लु स्ट्रीट का भ्रमण करने से ऐसा लगता है जैसे आप क्वांगचो के इतिहास को पढ़ रहे हों। लोक रीति-रिवाज विशेषज्ञ ये वेइ ह्वा ने परिचय देते हुए कहाः

पेइचिंग स्ट्रीट पर जहां क्वांगचो शहर का वित्त विभाग स्थित है, वह आज से दो हजार से अधिक साल पहले के नान युए राज्य के समय से ही सरकारी कार्यालय के रूप में रहा है। नान हान राजवंश के बाद के सरकारी कर्मचारी इसी रास्ते पर दफ्तर चले जाते थे इसलिए यह रास्ता सरकारी कर्मचारी रास्ता भी कहलाता है। उस जमाने में इस रास्ते से होकर सिर्फ सरकारी कर्मचारी चल सकते थे, यहां किसी भी प्रकार के वाहन का आना जाना मना था। छिंग राजवंश के समय तक पेइचिंग लु स्ट्रीट कई भागों में बँटा हुआ था जिसके अलग-अलग नाम थे। जिसमें श्वांग मन ती स्ट्रीट का नाम अभी भी कई वृद्ध लोगों के मानस पटल पर अंकित है। चीनी गणराज्य के समय में 1920 में इस रास्ते का विस्तार करके इसका नाम युंग हान रोड रख दिया गया। पिछली शताब्दी के 20 के दशक के उतर्राद्ध में इस रोड का नाम फिर से बदलकर हान मिन रोड कर दिया गया। 1945 में इस रोड को फिर से युंग हान रोड के नाम से जाना जाने लगा लेकिन 1966 में यह रोड फिर से पेइचिंग लु रोड के नाम से जाना जाने लगा। इन सभी नामों का परिवर्तन तात्कालिक ऐतिहासिक कारणों से हुआ था।

प्राचीन काल में पेइचिंग लु रोड बहुत ही संकरा था, इसके उत्तरी भाग में श्वांग मन दी का उपरी भाग और दक्षिण में निचला भाग था। यहाँ पर एक बहुत बड़ा प्राचीन घंटा भी है जो सड़क के बीच में खड़े ऊंचे द्वार पर टंगा है। यह घंटा भी वहां के परिवर्तन का साक्ष्य है।

ची चान ची क्वांगचोउ शहर की सबसे पुरानी घड़ी की दुकान है। इस दुकान का पेइचिंग रोड के साथ बहुत गहरा संबंध है। इस दुकान के उप मेनेजर छन ह्वी पिंग ने बताया कि यहां कि घड़ियों का पेइचिंग रोड में आए बदलाव का बहुत गहरा संबंध है। सुश्री छन ने कहाः

यहाँ पर स्थित कई प्राचीन दुकानें पेइचिंग रोड में आए परिवर्तन के साक्षी हैं। पहले इस जगह पर कई प्राचीन इमारतें और पुल थे जो अब पैदल सड़क के रूप में परिवर्तित हो गये है। इस पैदल सड़क के दोनों तरफ आधुनिक दुकानें सज गई हैं।

ची चान ची घड़ी दुकान के पेइचिंग रोड के साथ एक सौ साल लंबा समय तक जुड़ने से ऐसा लगता है जैसे पलक झपकते ही बीत गया हो। अतीत में इस दुकान में घड़ी की मरम्मत में उपयोग किए गए उपकरणों को अब क्वांगचोउ संग्रहालय में रखा गया है जोकि क्वांगचो में घड़ी व्यवसाय में आए बदलाव का जीता-जागता उदाहरण है।

पेइचिंग लु रोड के उत्तरी छोर पर स्थित थाय फिंग होटल क्वांगचोउ का पहला यूरोपीय शैली का होटल है। इस होटल से पुराने क्वांगचोउ वासियों को बहुत प्यार है। इस होटल में लगभग तीस वर्षों तक काम करने वाले मेनेजर ह के दिल में यहाँ पर घटित हुए हरेक घटना की याद अभी भी ताजा है।

चीन लोक गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री चोउ एन लाए शादी के बाद यहाँ पर ठहरे थे। उनके सहयोगी और मित्र सभी चोउ एन लाए की नव विवाहित पत्नी से मिलना चाहते थे। उस समय उन्होंने यहां पर अपने मित्रों को चाय पार्टी दी थी जिसमें कई प्रसिद्ध लोग जैसे हुंग शिएन न्यू जो उस समय की मशहूर अभिनेत्री थी, च्यांग खाइ शेक आदि लोग शामिल हुए थे। अभी यहाँ पर कई वृद्ध लोग पुरानी यादों को ताजा करने के लिए आते हैं। उनका कहना है कि पिछली शताब्दी के पचास के दशक में वे लोग अपनी शादी के बाद यहां आते थे। इसलिए इस होटल का अपना पुराना इतिहास है।

क्वांग चोउ के लोगों में घूमना, खाना, सिनेमा देखना आदि उनके जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। पेइचिंग रोड का युंग हान सिनेमाघर यहां के लोगों के जीवन में आए परिवर्तन का साक्ष्य है। इस सिनेमाघर ने क्वांगचोउ वासियों की कई पीढ़ीयों को आनंद दिया है। इस साल इस में सिनेमा का प्रदर्शन रोक दिया गया है और नए रूप में इस का मरम्मत कार्य चल रहा है। एक क्वांगचो वासी ने कहाः

हम लोग बचपन में सिनेमा देखने के लिए सिर्फ युंग हान सिनेमाघर ही जाते थे। मैं यहां पर कुछ फोटो लेने गया था। वहां मैने देखा कि बहुत सारे वृद्ध लोग पुरानी यादों को ताजा करने के लिए यहां सिनेमा देखने आये थे। इस में सिनेमा बन्द होने से पहले कुछ फोटो लेने के बाद मैने भी यहां पर अंतिम बार एक सिनेमा देखा।

आज का पेइचिंग लु रोड यहां का मुख्य व्यापारिक केंद्र बन चुका है। यहां पर प्राचीन गलियों, आधुनिक पुलों, प्राचीन दुकानों और आधुनिक मॉल का समागम हो चुका है। यहां न केवल टूटी-फूटी चीनी बोलने वाले विदेशी पर्यटक, छोट-छोटे झोले के साथ महिलाएं बल्कि आधुनिक परिधानों में सजी-धजी नवयुवतियां या मस्तमौले बूढ़े लोग सभी यहाँ पर अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए घूमते रहते हैं। लेकिन आपको पता है कि समय और पैर कभी रूकता नहीं है। समय बीतता रहेगा और पेइचिंग लु रोड अपना इतिहास लिखता रहेगा।

श्रोता दोस्तो, आज के इस कार्यक्रम में हमने आपको क्वांगचोउ के प्रसिद्ध पेइचिंग रोड के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम कैसा लगा हमें अपने विचारों से जरूर अवगत कराईए। आज का कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है। विकास को आज्ञा दीजिए। नमस्कार।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040