Web  hindi.cri.cn
मालदीव की यात्रा पर सलमान खुर्शीद
2014-02-18 14:17:52

भारतीय विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने 18 फ़रवरी को मालदीव की यात्रा की और मालदीव सरकार को भारत की सहायता से निर्मित पर्यटन प्रशिक्षण केंद्र सौंपा।

मालदीव स्थित भारतीय उच्चायुक्त राजीव शहारे के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन की जनवरी में भारत यात्रा में दोनों देशों के बीच संपन्न समझौते को अमल में लाने के उद्देश्य से खुर्शीद मालदीव की यात्रा पर आये हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध मज़बूत होंगे।

यात्रा के दौरान खुर्शीद ने मालदीव के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय को भारत की सहयाता के तहत निर्मित पर्यटन प्रशिक्षण केंद्र सौंपा। साथ ही मालदीव की सेना को लैंडिंग शिप यानी नौसेना का जहाज़ भी दान किया। (लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040