Web  hindi.cri.cn
मिस्र विस्फोट में 4 की मौत
2014-02-18 09:56:39

मिस्र में कई विदेशी यात्रियों को मारने वाला टाबा विस्फोट आत्मघाती हमला माना जाता है। अंसर बेट अल-मक्दिस नाम के एक उग्रवादी संगठन ने 17 फ़रवरी को इंटरनेट पर इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली है। 17 फ़रवरी को मिस्र के सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने यह बात कही।

इस संगठन ने अपने बयान में विदेशी यात्रियों को मिस्र छोड़ने की चेतावनी दी है और पर्यटन और गैस पाईपलाइन को बर्बाद करने की बात भी कही है।

16 फ़रवरी को सिनाई प्रायद्वीप स्थित टाबा पोर्ट के आसपास एक यात्री बस में विस्फोट हुआ, जिसमें 3 दक्षिण कोरियाई यात्रियों और 1 मिस्र के ड्राईवर की मौत हो गई, इस घटना में अन्य 16 लोग घायल हुए हैं।

वर्ष 2011 में हुए सियासी संकट के बाद अहम उद्योगों में से एक पर्यटन पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। पिछले साल जुलाई में मोर्सी को राष्ट्रपति पद से निलंबित किये जाने के बाद कई देशों ने मिस्र के विरुद्ध यात्रा प्रतिबंध जारी किया है। दिनोंदिन जब मिस्र में राजनीतिक प्रक्रिया बढ़ रही है, कुछ देशों ने यात्रा प्रतिबंध रद्द करने का निर्णय लिया है।

सर बेट अल-मक्दिस मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में सक्रिय एक उग्रवादी संगठन है, जिसका अल-कायदा से संबंध है। उसने मिस्र में हुए कई हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। (लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040