Web  hindi.cri.cn
राजनीतिक समाधान पर कायम रहें सीरिया के दोनों पक्ष
2014-02-17 19:13:02

चीन सीरिया के दोनों पक्षों से राजनीतिक समाधान पर कायम रखते हुए संयुक्त राष्ट्र विशेष दूत लख्दर ब्राहिमी की मध्यस्थता का समर्थन करने का आग्रह करता है। ताकि वार्ता की गति कायम हो सके। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने 17 फ़रवरी को यह बात कही।

ह्वा छुनयिंग ने कहा कि सीरिया मुद्दा जटिल है, जो व्यापक अंतरविरोध और मतभेद से संबंधित है। जिनेवा वार्ता एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें सीरिया के दोनों पक्षों को वार्ता के जरिए आपसी विश्वास स्थापित करना चाहिए, ताकि मतभेद के निपटारे का रास्ता ढूंढ़ा जा सके। एक या दो वार्ताओं से सभी मामलों का समाधान नहीं हो सकता।

ह्वा छुनयिंग ने कहा कि चीन सीरिया के दोनों पक्षों से राजनीतिक समाधान पर कायम रखते हुए संयुक्त राष्ट्र विशेष दूत लखदार ब्राहिमी की मध्यस्थता का समर्थन करने का आग्रह करता है, ताकि वार्ता जारी रह सके।

रिपोर्टों के मुताबिक सीरिया मुद्दे से जुड़े अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन की दूसरी वार्ता 15 फरवरी को समाप्त हुई, लेकिन इसमें प्रगति हासिल नहीं हुई।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040