Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
त्याओयू द्वीप के समुद्री क्षेत्र में चीनी जहाजों की गश्त
2014-02-17 16:16:17

चीनी समुद्री पुलिस के तीन जहाजों ने 17 फरवरी को चीन के त्याओयू द्वीप के समुद्री क्षेत्र में गश्त की। चीनी राष्ट्रीय मरीन ब्यूरो ने 17 फरवरी को उक्त जानकारी दी।

यह इस साल चौथा मौका है, जब चीन ने त्याओयू द्वीप के समुद्री क्षेत्र में गश्त के बारे में सूचना दी।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वनयिंग ने 13 फरवरी को पेइचिंग में कहा कि त्याओयू द्वीप चीन की मूल प्रादेशिक भूमि है। जापान ने एक तरफा तौर पर त्याओयू द्वीप की वर्तमान स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई की, जिससे क्षेत्रीय तनाव ज्यादा हो रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि चीन त्याओयू द्वीप की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 के 262 दिनों में चीन ने समुद्री गश्त की और कुल 50 बार त्याओयू द्वीप के समुद्री क्षेत्र में गश्त की। चीनी राष्ट्रीय मरीन ब्यूरो के प्रधान ल्यू त्सीक्वी ने कहा कि वर्ष 2014 में चीन समुद्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा पर कायम रहेगा।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040