Web  hindi.cri.cn
श्रीलंकाई राष्ट्रपति की संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव से मुलाकात
2014-02-13 14:54:32

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 12 फरवरी को कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहायक प्रशासक व निर्देशक एवं एशिया और प्रशांत के लिए क्षेत्रीय ब्यूरो के प्रमुख नेता क्जू हाओल्यांग से मुलाकत की।

बैठक में क्जू हाओल्यांग ने युद्ध के बाद श्रीलंका की उपलब्धियों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने क्जू हाओल्यांग को उत्तरी श्रीलंका में रह रहे लोगों के जीवन की वास्तविक कठिनाइयों और स्थानीय निवास की समस्याओं का समाधान करने के लिये श्रीलंकाई सरकार के प्रयासों का परिचय दिया।

दोनों पक्षों ने श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र की विकास सहायता परियोजना, मानव विकास की प्राथमिकता और भविष्य सहायता आदि पर चर्चा किया।

उसी दिन क्जू हाओल्यांग ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों और सामरिक अध्ययन का लक्ष्मण कादिरगमार इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज की सहायता परियोजना की शुरुआत की।

(हैया)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040