Web  hindi.cri.cn
श्रीलंकाई स्वतंत्रता का सम्मान करे विश्व समुदाय:चीन
2014-02-12 19:16:51

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छूनइंग ने 12 फरवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में श्रीलंकाई विदेशमंत्री एंटोनिस पेर्रिस की चीन यात्रा से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन श्रीलंका सरकार को अपने देश की स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने का समर्थन करता है। चीन का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को श्रीलंका सरकार और वहां की जनता का अपनी इच्छा से विकास का रास्ता चुनने के अधिकार का सम्मान करना चाहिये।

सुश्री ह्वा ने कहा कि चीनी विदेशमंत्री वांग ई के निमंत्रण पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति के विशेष दूत श्रीलंकाई विदेशमंत्री पेर्रिस ने 10 फरवरी से चीन की यात्रा शुरू की है। 11 फरवरी को चीनी उप-राष्ट्राध्यक्ष ली य्वेनछाओ ने पेर्रिस से भेंट की और चीनी विदेशमंत्री वांग ई ने पेर्रिस के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने चीन-श्रीलंका संबंधों और समान रुचि वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचार-विमर्श किया। वे दोनों देशों के संबंधों में होने वाले विकास से संतुष्ट हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कारगर सहयोग के आधार पर समुद्रीय सहयोग को व्यापक रूप से विस्तृत करने और 21वीं शताब्दी में समुद्र पर रेशम मार्ग का निर्माण करने पर भी सहमति प्राप्त की गई है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040