Web  hindi.cri.cn
भारत को पोलियो से मुक्ति
2014-02-12 18:23:55

भारतीय अख़बार द हिन्दू की वेबसाइट ने 12 फरवरी को खबर दी है कि भारत में लगातार तीन वर्षों में पोलियो का एक भी रोगी नहीं पाया गया इसके साथ ही भारत पोलियो मुक्त देश बन गया है।

11 फरवरी को भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को रोटरी इन्टरनेशनल से सर्वोच्च प्रमाण पत्र मिला। यह पुरस्कार भारत में पोलियो उन्मूलन के लिये उनके द्वारा किये गए प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।

मुखर्जी ने कहा कि भारत लगातार पोलियो को खत्म करने के लिये प्रयास कर रहा है। भारत के लिये यह एक ऐतिहासिक जीत है।

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा बीमा की सुनिश्चितता में भारत सरकार ने लगातार बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं में ज्यादा पूंजी लगाई है। विभिन्न रोगों की रोकथाम और निगरानी पर सक्षक्त क्षमता प्राप्त हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठनों के महानिदेशक मार्गरेट छेन ने कहा कि भारत द्वारा प्राप्त उपलब्धि विश्व के विभिन्न देशों और क्षेत्रों के लिये मूल्यवान अनुभव है।

गौरतलब है कि वर्ष 1995 में भारत में पोलियो से पीड़ित बालकों की संख्या 50 हजार से अधिक थी। वर्ष 2009 तक यह संख्या विश्व में पोलियो से पीड़ित बच्चों की कुल संख्या के आधी जा पहुंची। दो वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 2011 तक भारत में यह संख्या शून्य हो गई।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040