Web  hindi.cri.cn
"भारत-चीन मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान वर्ष"शुरू
2014-02-12 09:06:05

"भारत-चीन मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान वर्ष"के शुरू होने का समारोह 11 फरवरी को दिल्ली में औपचारिक तौर पर आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और स्टेट कौंसिलर च्यांग चेछी ने भाग लिया।

इस मौके पर हामिद अंसारी ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और चीन के बीच रणनीतिक साझेदार मैत्रीपूर्ण सहयोगी संबंधों का लगातार विकास हो रहा है। दोनों देशों ने राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और गैर सरकारी आवाजाही में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही दोनों देशों की जनता के बीच पारंपरिक मैत्री का भी बड़ा विकास हुआ। भविष्य में भारत और चीन बुनियादी संस्थापनों और औद्योगिक पार्क के निर्माण में ज्यादा सहयोग करेंगे। भारत को आशा है कि द्विपक्षीय मैत्री और सहयोग के अधिक से अधिक परिणाम सामने आएंगे।

यांग चेछी ने कहा कि 60 साल पहले चीन, भारत और म्यांमार ने पंचशील सिद्धांत शुरू किया, यह आज तक अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मार्गदर्शन का बुनियादी सिद्धांत है। दोनों देशों के नेताओं और विभिन्न जगत के व्यक्तियों की समान कोशिशों से चीन और भारत ने शांति और समृद्धि के उन्मुख रणनीतिक सहयोगी साझेदार संबंध कायम किए। विभिन्न क्षेत्रों में आदान प्रदान और सहयोग को व्यापक करने से दोनों देशों की जनता को वास्तविक लाभ मिलेगा।

भारत सरकार के अधिकारियों और विभिन्न जगतों के व्यक्तियों, चीनी मूल के लोगों, दोनों देशों के कुछ उद्ममियों और भारत स्थित कुछ देशों के राजनयिक समेत 5 सौ से अधिक लोग इस समारोह में उपस्थित हुए।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040