Tuesday   may 20th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय प्रधानमंत्री ने चीनी स्टेट कौंसिलर से मुलाकात की
2014-02-11 21:17:31

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 11 फरवरी को दिल्ली में चीन भारत सीमा मुद्दे के चीनी पक्ष के विशेष प्रतिनिधि व स्टेट कौंसिलर यांग चेछी से मुलाकात की।

मनमोहन सिंह ने बताया कि दोनों देशों के नेताओं की कोशिशों से भारत चीन संबंधों का बड़ा विकास हुआ है। भारत इसके प्रति संतुष्ट और खुश है। चीन भारत संबंधों का दीर्घकालिक व स्थिर विकास भारत का हमेशा का विकल्प है। मनमोहन ने सीमा मुद्दे पर दो पक्षों के विशेष प्रतिनिधियों की 17वीं वार्ता की सकारात्मक भूमिका की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को वार्ता के जरिए सीमा मुद्दे का समाधान करने की योजना ढूंढनी चाहिए। इसके साथ-साथ दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास को बनाए रखना चाहिए।

यांग चेछी ने मुलाकात में कहा कि वर्तमान वर्ष में चीन भारत संबंध नये ऐतिहासक मौके का सामना कर रहे हैं। चीन भारत के साथ पारस्परिक रणनीतिक विश्वास मजबूत कर चीन भारत मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान साल के विभिन्न कार्यक्रमों को बखूबी अंजाम देने को तैयार है।

यांग चेछी ने यह भी कहा कि पंचशील सिद्धांत का विकास करने का अहम महत्व है। चीन और भारत के बीच सीमा वार्ता में कुछ प्रगति हासिल हुई, इस मुद्दे के समाधान के लिए दोनों पक्षों को न्यूयपूर्ण, युक्तियुक्त और समान स्वीकार्य प्रस्ताव की खोज करनी चाहिए, ताकि संयुक्त रुप से सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और अमनचैन की रक्षा की जा सके।

(वेइतोंग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040