Tuesday   may 20th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सीरिया से निकाले गए तीसरे खेप के रासायनिक हथियार
2014-02-11 18:03:52

स्थानीय समयानुसार 10 फरवरी को चीनी नौसेना की येनछेन पोत ने रूस, डेनमार्क और नॉर्वे के पोतों के साथ तीसरे खेप वाले रासायनिक हथियारों को सीरिया से निकालने का कार्य सफलता के साथ पूरा किया।

उसी दिन येनछेन पोत ने रूस की पीटर द ग्रेट क्रूजर के साथ निश्चित समुद्र क्षेत्र में गश्त लगाया। एक घंटे के बाद नॉर्वे की परिवहन जहाज ने लाताकिया बंदरगाह में प्रवेश किया, और रासायनिक हथियारों की लोडिंग की। इस दौरान चीन और रूस ने समय समय पर संपर्क किया, और एक दूसरे को संबंधित जानकारी दी।

इस महीने की 6 तारीख को चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने रूस के सोची में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भूमध्य सागर में रक्षा कार्य संभालने वाले चीन और रूस की नौसेना बेड़े का आभार व्यक्त किया।

चीन, रूस, डेनमार्क और नॉर्वे की संयुक्तरक्षा में रासायनिक हथियार लेकर जहाज सुरक्षा के साथ नॉर्वे निकल गया। चीनी नौसेना की येनछेन पोत ने भी अपना रक्षा कार्य सफलता के साथ पूरा किया।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040