Saturday   may 17th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत सीमा मुद्दे की वार्ता पर चीनी विशेषज्ञ का विचार
2014-02-11 11:08:07

चीन-भारत सीमा मुद्दे के विशेष प्रतिनिधियों की 17वीं वार्ता का पहला दौर 10 फरवरी को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित हुआ। चीनी स्टेट कौंसिलर यांग च्हछी और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता में चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विचार किया गया।

चीन के दक्षिण एशिया मामलों से जुड़े विशेषज्ञ मा च्याली ने ग्लोबल टाइम्स से साक्षात्कार में कहा कि वर्तमान वार्ता के सफल आयोजन से यह स्पष्ट है कि दोनों देश सीमा मुद्दे पर विचार करना चाहते हैं। लेकिन अभी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है कि वार्ता में कितने बड़े परिणाम निकलेंगे। दोनों पक्षों की कोशिश में सीमा मुद्दे के समाधान में प्रगति होने की संभावना है। इस साल भारत में चुनाव भी होने हैं। वर्तमान सरकार द्वारा कोई बड़ा कदम उठाए जाने संभावना कम है। इसलिए दीर्घकालिक वार्ता की तैयारी की जानी चाहिए।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040