Sunday   Jun 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ओडिसा में नाव पलटी, 16 की मौत
2014-02-10 10:11:29
भारत के ओडिसा राज्य में एक जलाश्य के नजदीक 9 फरवरी को एक नौका उलट गई, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मृत्यु हुई और दसेक व्यक्ति लापता हैं। बताया जाता है कि नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, और नाव वापस लौटते समय पलट गई। दुर्घटना के वक्त नौका में 100 से अधिक यात्री सवार थे। जबकि नाव की क्षमता सिर्फ़ 70 लोगों की थी। अधिकांश यात्री जलाशय के दूसरे तट पर स्थित पर्यटन स्थल में पिकनिक के लिए जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद स्थानीय सैन्य पुलिस और अग्निशमन दस्तों ने शीघ्र ही बचाव कार्य में भाग लिया। 80 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग लापता हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
(श्याओ थांग)
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040