Web  hindi.cri.cn
पहली खेप की राहत सामग्री होम्स पहुंची
2014-02-09 18:00:16

पहली खेप की मानवीय राहत सामग्री 8 फरवरी को मध्य सीरिया के होम्स प्रांत की राजधानी होम्स पुरातन शहर के युद्ध क्षेत्र में पहुंची। लेकिन सामग्री भेजने वाली रेड क्रिसेंट की गाड़ियों पर अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों ने हमला किया, जिसमें चार व्यक्ति घायल हुए।

होम्स प्रांत के प्रेस अधिकारी ने 8 फरवरी को इसकी पुष्टि की कि नागरिकों को होम्स पुरातन सीटी के युद्ध क्षेत्र से हटने को सुनिश्चित करने के लिये सीरिया सरकार और संयुक्तराष्ट्र संघ में तय अस्थायी युद्ध विराम के अनुसार रेड क्रिसेंट की दो गाड़ियों ने पहली खेप की मानवीय राहत सामग्री होम्स पुरातन सीटी के युद्ध क्षेत्र में भेजी है। लेकिन युद्ध क्षेत्र में सशस्त्र दलों ने दोनों गाड़ियों पर हमला किया। इसलिये सुरक्षा के कारण अन्य गाड़ियां वहां नहीं पहुंच सकीं।

सीरियाई अरब न्यूज़ एजेंसी ने होम्स प्रांत के पदाधिकारी के हवाले से कहा कि यह प्रांत संयुक्तराष्ट्र के साथ प्राप्त युद्ध विराम का पालन करता है। उन्होंने बल देकर कहा कि स्थानीय आंतकवादी सशस्त्र संगठन ने इस युद्ध विराम का उल्लंघन किया, और पुरातन सीटी के एक पुलिस स्टेशन पर बम फेंका, बाद में रेड क्रिसेंट की गाड़ियों पर हमला भी किया।

उधर विपक्ष दलों ने सरकारी सेना को युद्ध विराम के दौरान हानि पहुंचाने की निंदा की है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040