Web  hindi.cri.cn
होम्स से हटाए गए सीरियाई शरणार्थी
2014-02-08 16:47:41

सीरिया सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ के बीच युद्धविराम समझौता संपन्न होने के बाद 7 फरवरी को होम्स के युद्धरत क्षेत्र से आम नागरिकों को हटाया जाने लगा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 7 फरवरी को पुष्टि की कि कुल 83 सीरियाई आम नागरिक होम्स के पुराने शहर से हटाए जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव अमोस ने युद्धविराम समझौते के होम्स में कार्यान्वित करने का स्वागत किया। उन्होने कहा कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून का पालन करने की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सीरिया में सुरक्षा राहत रास्ता खोलने की अपील भी की।

गौरतलब है कि होम्स प्रांत सीरियाई गृहयुद्ध के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। करीब 3000 आम नागरिक होम्स पुराने शहर में फंसे हुए हैं। सीरिया के विभिन्न पक्षों ने 6 फरवरी को समझौता संपन्न करके अस्थायी युद्धविराम करके आम नागरिकों के युद्धरत क्षेत्र से हटाने का निर्णय लिया।

(श्याओयांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040