Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
फरवरी में श्रीलंका जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
2014-02-07 11:16:39

श्रीलंका पर्यटन बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक इस फरवरी में श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 1 लाख 46 हजार तक जा पहुंची, पिछली अवधि की तुलना में ये 32.6 प्रतिशत की वृद्धि है। चीनी पर्यटकों की कुल संख्या 10779 रही, जिसने पिछली अवधि की तुलना में 223.9 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस वृद्धि की राशि श्रीलंका के पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में सबसे अधिक है। हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो पेज वेबसाइट ने इस बात की रिपोर्ट जारी की है।

वर्ष 2009 श्रीलंका की गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद श्रीलंका के पर्यटन उद्योग ने विकास किया है। श्रीलंका जाने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पर्यटन श्रीलंका के महत्वपूर्ण स्तंभ उद्योगों में से एक है। पिछले वर्ष श्रीलंका में विदेशी पर्यटकों की संख्या 12 लाख से अधिक थी, जिसने वर्ष 2012 की तुलना में प्रतिशत 26.7 की वृद्धि की थी। पिछले वर्ष के पहले 11 महीनों में पर्यटन ने 1 अरब 23 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आय प्राप्त की है।

(हैया)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040