Sunday   may 18th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-रूस संबंधों के विकास पर नई रणनीतिक योजना बनी
2014-02-07 09:56:40

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 6 फरवरी को सोची में मुलाकात की। दोनों पक्षों ने नये साल में चीन-रूस संबंधों के विकास के लिए रणनीतिक योजना बनाई और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी सहयोग को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण सहमति प्राप्त की।

शी चिनफिंग ने जोर दिया कि चीन और रूस को भविष्य में महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सवालों पर विचार विमर्श और सहयोग को और बढ़ाना चाहिए। चीन और रूस ने यह निर्णय लिया कि 2015 में दोनों देश संयुक्त रूप से फासिस्ट विरोधी युद्ध और चीनी जापानी आक्रमणकालीन युद्ध की विजय की 70वीं जयंती मनाऐंगे।

पुतिन ने कहा कि नये साल में रूस चीन के साथ तेल और गैस के विकास के साथ नाभिकीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें यूरोपीय नाजी शक्ति द्वारा सोवियत संघ जैसे यूरोपीय देशों पर आक्रमण और जापानी साम्राजवादी द्वारा चीन समेत एशियाई देशों की जनता पर किये गए गंभीर अपराध की कार्यवाइयों को नहीं भूलना चाहिए। रूस चीन के साथ मिलकर विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध और चीनी जापानी आक्रमणकालीन युद्ध की विजय की 70वीं जयंती मनाने की गतिविधियां आयोजित करेगा।

(श्याओयांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040