सीरियाई विदेश मंत्रालय के उप-मंत्री फ़ैसल मकदाद ने 5 फरवरी को बल देकर कहा कि सीरिया संयुक्त राष्ट्र संघ और रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन के साथ लगातार सहयोग करेगा, और जल्द ही रासायनिक हथियारों को सीरिया की सीमा से निकाल फेंकने की कोशिश करेगा।
सीरियाई विदेश मंत्रालय ने संयुक्तराष्ट्र संघ और रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन के प्रतिनिधियों के साथ रासायनिक हथियारों को नष्ट करने से जुड़े एक समझौते और ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके बाद मकदाद ने कहा कि सीरिया रासायनिक हथियारों से जुड़े समझौते और अपने वचन का पालन करके जल्द ही रासायनिक हथियारों की सामग्री को देश की सीमा से बाहर फेंकने की पूरी कोशिश करेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों के स्थानांतरण में आतंकवाद की धमकी मौजूद है। इसी कारण से सीरिया अपने कुछ वचन का पालन नहीं कर सका।
मकदाद ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने में संयुक्तराष्ट्र संघ और रासायनिक हथियारों के निषेध संगठन के इन प्रयासों की प्रशंसा की और सीरिया लगातार उनके साथ सहयोग और विचार विमर्श करेगा।
गौरतलब है कि संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बीते वर्ष 27 सितंबर को समझौता पारित कर सब से जल्द और सबसे सुरक्षित तरीके से सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने का कार्यक्रम शुरू किया है।
चंद्रिमा