Web  hindi.cri.cn
इराक में कई आंतकी हमलों में 47 की मौत
2014-02-03 18:18:10

इराकी पुलिस ने 2 फ़रवरी को कहा कि इराक में कई बार आंतकवादी हमले हुए, इन हमलों में 21 लोगों की मौत हुई, और अन्य 26 लोग घायल हुए हैं।

इराकी पुलिस से मिली खबर के अनुसार सबसे गंभीर घटना राजधानी बगदाद के उत्तरी क्षेत्र से लगभग 200 मिलोमीटर दूर बाइजी शहर में हुई। 2 फ़रवरी की रात को एक हमलावर ने बम से लैस एक गाड़ी चलाकर बाइजी शहर में जागरण कमेटी के एक ठिकाने में अपनी गाड़ी टकराकर विस्फोट किया। जिससे कम से कम 8 व्यक्तियों की मौत हो गई और अन्य 18 लोग घायल हुए हैं। पूर्व के दियाला प्रांत के सादिया शहर के आसपास कुछ अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों ने सुन्नी समुदाय के एक गांव में गोली मारकर पाँच लोगों को मार डाला, इस वारदात में 3 लोग घायल हुए हैं। बगदाद के उत्तर में 250 किमी दूर किरकुक शहर में कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने एक जांच चौकी का हमला किया। इस हमले में 4 सैनिकों की मौत हुई और एक घायल हुआ।

उधर इराकी सुरक्षा बलों से मिली खबर के अनुसार इराकी सेना ने हाल ही में सुरक्षा कार्रवाई की है। उन्होंने कुल 14 सशस्त्र व्यक्तियों को मार डाला, इस घटना में 16 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए हैं। साथ ही बहुत सा बारूद और असलहों से लेस दस गाड़ियों को भी जब्द किया गया है।

इराक में संयुक्तराष्ट्र सहायता दल ने 1 फ़रवरी को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केवल जनवरी में आंतकवादी हमलों औऱ हिंसक संघर्षों से इराक में कुल 733 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, और 1229 लोग घायल हुए हैं। (चंद्रिमा)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040