Thursday   may 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
विदेशी नेताओं ने चीनी जनता को शुभकामनाएं दीं
2014-02-01 18:38:13

चीन में नए साल के आगमन पर तमाम विदेशी नेताओं ने चीनी जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्हें आशा है कि नये साल में दोनों देशों के संबंधों का और व्यापक विकास होगा।

मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजिब टुन रजक को आशा है कि नये साल में दोनों देशों के संबंध और विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन-मलेशिया संबंधों के लिये सबसे शुभ साल होगा। क्योंकि इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 40वीं वर्षगांठ है। हम चीनी नेताओं के साथ घनिष्ठ सहयोग करके दोनों देशों को समृद्धि देने की प्रतीक्षा में हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क हार्पेर ने कहा कि नये साल के सुअवसर पर लोग एक साथ मिलते हैं, बीते साल से प्राप्त अनुभवों की चर्चा करते हैं, और नये साल की शुभकामनाएं देते हैं। वे भी कनाडा यहां तक कि विश्व भर नये साल की खुशी मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं।

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवां होलांड ने कहा कि घोड़ा साल हम सभी के लिये एक शुभ साल होगा। फ़्रांस-चीन संबंधों के प्रति वह भी एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा। क्योंकि हम दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

उनके अलावा बेल्जियम के प्रधानमंत्री, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कंबोडिया के प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री समेत कई देशों के नेताओं ने चीनी लोगों को नये साल की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040