Web  hindi.cri.cn
चीन में नए साल का स्वागत
2014-01-31 18:10:43
वसंत त्योहार चीन में सबसे विशेष परंपरागत त्योहार है। 31 जनवरी को नए साल का पहला दिन है। इसलिये देश भर के लोग रंगारंग तरीके से इस महत्वपूर्ण त्योहार को मना रहे हैं। साथ ही आतिशबाजी व पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण के मद्देनजर कम पटाखे खरीदे। पर्यावरण संरक्षण इस वसंत त्योहार में एक विषय बना।
वसंत त्योहार के अवसर पर पूरे परिवार का मिलन बहुत अहम माना जाता है। हालांकि घर वापस जाने का टिकट बहुत मुश्किल से मिलता है, लेकिन सभी लोग इसे खरीदने के लिये बड़ी कोशिश करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के वसंत त्योहार के दौरान कुल 3.6 अरब लोग विभिन्न साधनों से घर वापस जाकर वसंत त्योहार मना रहे हैं। उनमें आधे से ज्यादा लोगों ने ट्रेन के जरिए सफर किया।
परंपरागत भोजन भी वसंत त्योहार का एक महत्वपूर्ण भाग है। चीन के अधिकतर क्षेत्रों में इस मौके पर लोग डम्प्लिंग खाते हैं। इसके अलावा भिन्न-भिन्न जगहों में अपने विशेष भोजन भी होते हैं। उदाहरण के लिये क्वेइचो प्रांत में बूई अल्पसंख्यक जाती के ज़ीबा, और आन ह्वेई प्रांत के म्येन य्वान आदि।
वसंत त्योहार के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती हैं। मेले में जाना भी लोकप्रिय है। तमाम विदेशी भी इसका लुत्फ उठाते हैं।
(चंद्रिमा)
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040