Web  hindi.cri.cn
अधिकारों की रक्षा स्थिरता का आधार है:शी चिनफिंग
2014-01-29 19:07:17

अधिकारों की रक्षा करना स्थिरता को बनाए रखने का आधार है। स्थिरता को बनाए रखने का मूल तत्व अधिकार की रक्षा करना ही है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल में यह बात कही। उन्होंने नागरिकों के हितों की रक्षा करने वाली व्यवस्था को संपूर्ण करने और अंतर्विरोधों के निपटारे में कानून का आधिकारिक स्थान मज़बूत करने का आग्रह किया।

शी चिनफिंग ने चीनी अखबार जन दैनिक में"नई परिस्थिति में राजनीतिक कानून कार्य की वैज्ञानिक गाइड"शीर्षक लेख प्रकाशित कर कहा कि स्थिर सामाजिक राजनीतिक वातावरण के बिना सुधार और विकास नहीं होगा। साथ ही अच्छी परियोजनाओं और अच्छे प्रस्तावों को बखूबी अंजाम देना असंभव होगा, हमारे द्वारा प्राप्त उपलब्धियां भी खो जाएंगी। सामाजिक स्थिरता को बनाए रखना राजनीतिक कानून कार्य का मूल है। साथ ही अधिकारों की रक्षा करने और स्थिरता को बनाए रखने के संबंधों का अच्छी तरह निपटारा किया जाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय को साकार करना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का हमेशा विचार ही नहीं, चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था की आंतरिक मांग भी है। इस तरह सामाजिक न्याय की मज़बूती राजनीतिक कानून कार्य का मूल भी होना चाहिए।

शी चिनफिंग ने अपने लेख में यह भी कहा कि भोजन की समस्या को हल किए जाने के बाद सुरक्षा नागरिकों की प्राथमिक मांग है, जो अत्यंत अहम है। जनता द्वारा सुख और शांति हासिल करने के बाद ही देश स्थिर होगा। इसकी गारंटी देना राजनीतिक कानून का मूल लक्ष्य है। (श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040