Monday   may 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत में धान के खेत में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन
2014-01-28 15:18:24

भारतीय अख़बार द हिन्दू के अनुसार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने हाल ही में एक नई अनुसंधान उपलब्धि को सार्वजनिक किया है जिसके तहत धान के खेत में मत्स्य पालन करने से न सिर्फ़ धान की फसल में बढ़ोतरी होगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।

इस परिषद के सदस्य भुवनेश्वर ने कहा कि चीन की अपेक्षा भारत में धान की खेती से जुड़ी तकनीक और फसल में बड़ा फर्क होता है। लेकिन इस परिषद ने हाल ही में पूर्वी भारत में एक परीक्षण किया। इस परीक्षण से मिली उपलब्धि से यह बात सामने आई है कि धान के खेत में मत्स्य पालन करने से धान के लिये ज्यादा उर्वरक दिया जाएगा। जिससे धान की फसल में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही मछली बेचने से किसानों को ज्यादा आय भी मिलेगी।

गौरतलब है कि धान भारत में एक प्रमुख अनाज है। हाल ही में भारत में धान के खेत का कुल क्षेत्रफल लगभग 4 करोड़ 10 लाख हैक्टेयर है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040