Web  hindi.cri.cn
चीन-फ्रांस राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर दोनों देशों के नेताओं ने दी बधाई
2014-01-27 10:57:31
27 जनवरी को चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। इस उपलक्ष्य में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांकोआ होलांद ने एक दूसरे को अपना बधाई संदेश भेजा।

शी चिन फिंग ने अपने संदेश में कहा कि संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के नाते चीन और फ्रांस विश्व के ध्रुवीकरण, आर्थिक भूमंडलीकरण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण को बढ़ाने की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। चीन फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने के अवसर को द्विपक्षीय नई ऊंचाईयों पर पहुंचाना चाहता है।

होलांद ने अपने बधाई संदेश में कहा कि फ्रांस-चीन के साथ राजदूत स्तरीय राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला पश्चिमी देश है। स्वतंत्र भावना ,पारस्परिक सम्मान ,प्रभुसत्ता को प्राथमिकता देना और बहुपक्षवाद फ्रांस चीन संबंध की नींव है। फ्रांस चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में समन्वय मजबूत कर विश्व को बहुध्रुवीय बनाए रखने, विभिन्न संकट और चुनौतियों का सामना करना चाहता है ताकि चीन फ्रांस संबंधों में नया शानदार अध्याय जोड़ा जाए।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040