Web  hindi.cri.cn
भारत-जापान संबंध होंगे और मजबूत
2014-01-26 11:53:05

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने 25 जनवरी को दिल्ली पहुंचकर भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अबे के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, ऊर्जा और सैन्य आदि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने और द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को व्यापक करने पर विचार विमर्श किया।

वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए। मनमोहन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जापान आर्थिक विकास व क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की खोज करने में भारत का महत्वपूर्ण सहयोगी है। दोनों देश सहयोग और मजबूत करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में जापान ने भारत को करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। सुरक्षा क्षेत्र में दोनों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की सलाह मश्विरा व्यवस्था की स्थापना पर सहमति जताई। दोनों देश इस वसंत में दूसरी इंटरनेट सुरक्षा वार्ता आयोजित करेंगे। भारत ने जापान को इस मार्च में मालाबार समुद्री संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि अबे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रमुख मेहमान के रूप में मौजूद थे, उनके साथ भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी समारोह में उपस्थित हुए।

(श्याओ यांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040