Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना पर हिंसा का आरोप लगाया
2014-01-24 16:18:22

भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका की नौसेना पर हिंसा का आरोप लगाया। वेबसाइट कोलंबो पेज ने 23 जनवरी को इस बात की रिपोर्ट की।

भारत के तमिलनाडु प्रदेश के रामेश्वरम के मछुआरों ने कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने 21 जनवरी को 25 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी उस समय की जब वो समु्द्र में मछली पकड़ रहे थे। श्रीलंका की नौसेना ने इन मछुआरों पर पत्थर भी फेंके साथ में 6 जहाज़ों के मछली पकड़ने वाले जाल भी काट डाले। इसके अलावा श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों से इस समुद्र क्षेत्र में मछली नहीं पकडने की चेतावनी भी दी।

लेकिन श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों द्वारा उनपर पत्थर फेंकने के आरोपों का खंडन किया है। श्रीलंकाई नौसेना 21 जनवरी को नियमित गश्त पर थी। श्रीलंका की नौसेना अपनी समुद्री सीमा की रक्षा और मत्स्य उद्योग के विकास की रक्षा के लिये नियमित गश्त लगाती है।

(हैया)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040