Friday   may 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका में 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
2014-01-22 11:26:16

श्रीलंका की नौसेना ने 21 जनवरी को श्रीलंका के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

15 जनवरी को श्रीलंका व भारत ने मत्स्य पालन पर मंत्रिस्तरीय विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने नजरबंद सभी मछुआरों की रिहाई पर सहमति जतायी। श्रीलंका के मत्स्य पालन और जल संसाधन मंत्री रजिथा सेनारत्ने ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मत्स्य पालन पर वार्ता होने के बावजूद अवैध रूप से श्रीलंका में मछली पकड़ने वाले भारतीय मछुआरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इधर के सालों में मत्स्य पालन से जुड़ा विवाद श्रीलंका व भारत के संबंधों के विकास में मुख्य बाधा बना है।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040