Friday   may 2th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंकाई समुद्री सीमा में 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
2014-01-21 18:43:23

21 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ते 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार किया है। श्रीलंका की एक वेबसाईट ने उसदिन यह खबर जारी की।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वर्नाकुलासुरिया के अनुसार इन 25 भारतीय मछुआरों को जाफ़ना प्रायद्वीप के अधीन डेल्फ़्ट द्वीप के उत्तरी क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए गिरफ़्तार किया गया है। श्रीलंकाई नौसेना इनकी 6 नौकाओं को भी ज़ब्त कर श्रीलंकाई पुलिस को सौंपेगी।

15 जनवरी को भारत और श्रीलंका ने दोनों देशों के बीच मत्स्य विवादों पर विचार-विमर्श किया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने गिरफ़्तार किये गये एक दूसरे देशों के सभी मछुआरों को रिहा करने पर सहमति भी बनाई थी, जिनमें भारत द्वारा गिरफ़्तार 160 श्रीलंकाई मछुआरे और श्रीलंका द्वारा गिरफ़्तार 236 भारतीय मछुआरे शामिल हैं। (लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040