Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
युन्नान में अंतरराष्ट्रीय मार्ग के निर्माण में तेज़ी
2014-01-21 11:28:42

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के गवर्नर ली चीहङ ने 20 जनवरी को कहा कि वर्ष 2014 में युन्नान प्रांत के भीतर मिश्रित यातायात से जुड़े बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में एक खरब युआन खर्च किए जाएंगे। ताकि इस प्रांत को दक्षिण पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया से जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय मार्ग बनाया जा सके।

ली चीहङ ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2013 में युन्नान ने रेलवे, राजमार्ग, जलीय यातायात और विमानन के क्षेत्र में समान विकास किया, 91 अरब 36 करोड़ 50 लाख युआन की पूंजी लगाकर कुछ अहम परियोजनाओं का निर्माण पूरा किया।

योजनानुसार वर्ष 2014 में युन्नान प्रांत तिब्बत स्वायत्त प्रदेश, स्छ्वान प्रांत, छोंगछिंग केंद्र शासित शहर, क्वांग शी और क्वेइचो प्रांतों को जोड़ने वाले 8 राजमार्गों और एशियाई देशों के बीच 4 अंतरराष्ट्रीय मार्गों के निर्माण में तेज़ी लाई जाएगी।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040