Web  hindi.cri.cn
नाटो और अमेरिका ने काबुल में आतंकी हमले की निंदा की
2014-01-19 17:53:42

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए तालिबान के हमले में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी समेत कम से कम 21 लोग मारे गए। नाटो और अमेरिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

नाटो महासचिव रास्मुसेन ने 18 जनवरी को बयान जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने अपने बयान में मृतकों के परिजनों और मित्रों के प्रति शोक प्रकट किया। रास्मुसेन के अनुसार इस आंतकी एवं खतरनाक हरकत से न्याय दिखाई कतई नहीं दिखता है। नाटो अफ़गानिस्तान के लिये संयुक्त राष्ट्र के सहायता मिशन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन करता है।

अमेरिकी व्हाइट हाउस और विदेश मंत्रालय ने 18 जनवरी को बयान जारी कर तालिबान के इस हमले की आलोचना की। साथ ही दोनों पक्षों ने तालिबान से हथियार छोड़कर अफगान सरकार से वार्ता करने की अपील भी की।

(लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040