Web  hindi.cri.cn
भारतीय शैक्षिक संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाएगा किंग्स कॉलेज लंदन
2014-01-17 19:30:37

विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय किंग्स कॉलेज लंदन ने हाल ही में भारतीय विश्वविद्यालों के साथ सहयोग करने की योजना बनायी।

किंग्स कॉलेज लंदन के अध्यक्ष सर रिचर्ड ट्रेनोर ने 16 जनवरी को कहा कि किंग्स कॉलेज लंदन भारतीय शैक्षिक संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाते हुए नये साझेदारी संबंध बनाएगा। उन्हें आशा है कि विश्वविद्यालयों के बीच संपर्क घनिष्ट करते हुए भारत से और ज्यादा समर कैम्प (ग्रीष्मकालीन शिविर) के छात्रों की भर्ती की जाएगी।

किंग्स कॉलेज लंदन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ रणनीतिक गठबंधन संबंध कायम किया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय और अशोका विश्वविद्यालय के साथ सहयोग भी करेगा। (मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040