Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अफ़गान मुद्दे पर चीन,रूस और भारत के बीच वार्ता
2014-01-16 20:34:24

चीनी विदेश मंत्रालय के वैबसाइट से मिली खबर के अनुसार चीन, रुस और भारत के बीच अफ़गान मुद्दे पर वार्ता 16 जनवरी को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी उप विदेशमंत्री ल्यु चनमिंग ने इसकी अध्यक्षता की, रुसी संघीय सुरक्षा सम्मेलन के उप सचिव फ़ेडोर लुक्यानोव और भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार संधु ने वार्ता में भाग लिया।

वार्ता में तीनों पक्षों ने मुख्य तौर पर अफ़गान और क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया। तीनों देशों ने एक स्वर में कहा कि भविष्य में अफ़गान स्थिति क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता से घनिष्ठ संबंध होता है। अफ़गानिस्तान के पड़ोस के रुप में तीनों देश अफ़गानिस्तान में शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण और सुलह प्रक्रिया का समर्थन करेंगे और इस देश तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और विकास को बनाए रखने की समान कोशिश करने को तैयार है। तीनों पक्षों ने अफ़गान मुद्दे पर संपर्क और समन्वय मज़बूत करने की मंजूरी दी।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040