Sunday   may 4th   2025  
Web  hindi.cri.cn
द. सूडान में भारतीय शांति स्थापना सेना पर हमला
2014-01-16 19:16:22

भारतीय अखबार द हिंदू की 16 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार 14 जनवरी को दक्षिण सूडान स्थित भारतीय शांति स्थापना सेना को मलाकल क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र अड्डे के आसपास हमले का निशाना बनाया गया। स्थानीय आम नागरिकों की रक्षा करने के लिए भारतीय शांति स्थापना सैनिकों ने कुछ दौर की जवाबी कार्रवाई की।

द. सूड़ान में संयुक्त राष्ट्र कार्यवाहक दल ने इसी दिन इस खबर की पुष्टि की कि मलाकल संयुक्त राष्ट्र अड्डे में शरण चाहने वाले एक युवक की मौत गोलियों की बौछार में हो गई। इसके अलावा अड्डे में कुछ आम नागरिक और सैन्य अफ़सर घायल हुए।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में द. सूडान में 7 भारतीय शांति स्थापना सैनिक मारे गए थे।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040