Web  hindi.cri.cn
वर्ष 2014 चीन में भ्रष्टाचार से निपटने पर जोर
2014-01-16 16:54:14

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (यानी सीपीसी) की 18वीं केंद्रीय अनुशासन जांच कमेटी का तीसरा पूर्णाधिवेशन 15 जनवरी को पेइचिंग में संपन्न हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वोच्च अनुशासन जांच संस्था के रुप में केंद्रीय अनुशासन जांच कमेटी ने मौजूदा सम्मेलन में पिछले वर्ष देश में भ्रष्टाचार विरोधी अनुभव का सिंहावलोकन किया और 2014 में पार्टी के स्वच्छ शासन के निर्माण और भ्रष्टाचार विरोधी कार्य का बंदोबस्त किया। पूर्णाधिवेशन में पारित विज्ञप्ति से पता चला है कि चीन में कड़े रुप से भ्रष्टाचार का विरोध करने के साथ-साथ संबंधित गारंटी व्यवस्था भी मज़बूत किया जाएगा। संबंधित विशेषज्ञों का विचार है कि 2013 में भ्रष्टाचार विरोधी कार्य की तुलना में 2014 में इस से जुड़े कार्य पर जोर दिया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार के स्रोत से इसका निपटारा किया जा सके।

"चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सभी सदस्यों को भ्रष्टाचार से निपटने में दीर्घकाल, जटिलता और कठोरता को समझना होगा। हमें बीमारी को दूर करने के लिए तेज़ दवा खिलानी चाहिए, ताकि पार्टी का स्वच्छ शासन निर्माण और भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सके।"

यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रिय समिति के महासचिव, राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा सीपीसी की 18वीं केंद्रीय अनुशासन जांच कमेटी के तीसरा पूर्णाधिवेशन में दिए गए भाषण का एक अंश है।

वर्ष 2013 में चीन में कई प्रांत स्तरीय उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष में फंसे हैं। नए सत्र के सीपीसी नेताओं के भ्रष्टाचार विरोधी रवैये पर देश विदेश का ध्यान केद्रित हुआ है। नया वर्ष शुरु होने के समय सीपीसी अनुशासन जांच कमेटी के मौजूदा पूर्णाधिवेशन में वर्ष 2014 का भ्रष्टाचार विरोध की नई दिशा दिखाई गई। चीनी छिंगह्वा विश्वविद्यालय के स्वच्छ शासन और प्रबंधन अनुसंधान केंद्र के प्रधान छङ वनहाओ ने हमारे संवाददाता के साथ साक्षात्कार में कहा कि इस वर्ष में भ्रष्टाचार विरोधी कार्य भ्रष्टाचार के स्रोत से किया जाएगा। उनका कहना है:"वर्ष 2013 में भ्रष्टाचार विरोधी क्षेत्र में मुख्य तौर पर पार्टी की कार्य शैली और सरकारी कार्य शैली में सुधार और भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की जांच और निपटारे के क्षेत्र में फलदायी कामयाबियां हासिल हुईं। 2014 में यह स्थिति जारी रहेगी। लेकिन मामले की जांच व निपटारे से भ्रष्टाचार के स्रोत तक बदलना चाहिए। मतलब है कि भविष्य में भ्रष्टाचार की पूर्व रोकथाम पर रणनीतिक और नीतिगत तौर पर ध्यान दिया जाना चाहिए।"

व्यवस्था के निर्माण को मज़बूत करना भ्रष्टाचार विरोधी की गारंटी है। मौजूदा पूर्णाधिवेशन में इससे जुड़े विषय को पेश किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय स्कूल के प्रोफैसर श्ये छुनथाओ के विचार में पार्टी के स्वच्छ शासन निर्माण का प्रमुख जिम्मेदार विभिन्न स्तरीय शीर्ष नेता के भ्रष्टाचार विरोधी जिम्मेदार पर आधारित है। अगर शीर्ष नेता के प्रबंधन में कर्मचारी या नीच स्तरीय नेता का भ्रष्टाचार से संबंधित मामला पैदा हुए, तो शीर्ष नेता को भी दायित्व उठाना होगा। इसकी चर्चा में श्ये छुनथाओ ने कहा: "अनुशासन जांच कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी की कार्य शैली और स्वच्छ शासन का निर्माण करना है। लेकिन सिर्फ़ अनुशासन जांच कमेटी पर निर्भर रहना असंभव है। पार्टी की विभिन्न स्तरीय कमेटियों को भी संबंधित जिम्मेदारी उठानी चाहिए। अगर इस संदर्भ में कार्य अच्छी तरह नहीं किया जाता, तो विभिन्न स्तरीय पार्टी कमेटी के शीर्ष नेता को जिम्मेदार उठाना जरूरी है। मुझे लगता है कि इससे भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष को मजूबती मिलेगी और संगठनात्मक गारंटी दी जा सकेगी।"

मौजूदा पूर्णाधिवेशन के संबंधित बंदोबस्त के अनुसार वर्ष 2014 में भ्रष्टाचार विरोधी का रुझान कम नहीं किया जाएगा। पहले आंशिक भ्रष्टाचार मामले में संदिग्द्ध अधिकारी के विदेश भागने को लेकर पूर्णाधिवेशन में स्पष्टतः निर्धारित किया गया कि विदेश में भागे हुए संदिग्ध अधिकारियों को पकड़ने पर जोर दिया जाएगा। चीनी छिंगह्वा विश्वविद्याल के स्वच्छ शासन और प्रबंधन अनुसंधान केंद्र के प्रधान छङ वनहाओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीकरण वर्ष 2014 में चीन में भ्रष्टाचार विरोधी की नई विशेषता होगी। उन्होंने कहा:"वैश्वीकरण के दौर में भ्रष्टाचार की कार्रवाई दिन ब दिन विश्व व्यापक हो रही है। कई रिश्वत मामले विदेश में सामने आए और विदेशी बैंकिंग व्यवस्था के जरिए संबंधित सौदा किया जाता है। इस प्रकार के मामलों के निपटारे के लिए घरेलू कानून संस्था को मुश्किल होगी। इस तरह हमें देश भर में बड़े पैमाने तौर पर भ्रष्टाचार के मुकाबले के साथ-साथ विश्व व्यापी भ्रष्टाचार विरोधी कार्य पर भी जोर देना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय सहयोग, कानूनी सहयोग के माध्यम से विदेश में भागने वाले संदिग्ध अधिकारियों और पूंजी को स्वदेश लौटना चाहिए।"

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040