Web  hindi.cri.cn
भारत और श्रीलंका के गिरफ्तार मछुआरे हुए रिहा
2014-01-16 17:43:46

भारत और श्रीलंका ने एक-दूसरे देशों के गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई का फैसला किया है, साथ ही उनकी नौकाएं भी वापस लौटा दी जाएंगी। गौरतलब है कि इन मछुआरों को अवैध रुप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

15 जनवरी को भारतीय कृषि मंत्री शरद पवार और श्रीलंका के मत्स्य और जल संसाधन मंत्री राजिथा सेनरत्ने के बीच वार्ता हुई। भारत 160 श्रीलंका मछुआरों को रिहा करेगा, जबकि श्रीलंका 236 भारतीय मछुओं को छोड़ेगा।

रिपोर्ट के अनुसार 9 जनवरी में दोनों पक्षों ने गिरफ्तार मछुआरों की सूची जारी की थी, उनके स्वदेश लौटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक छः सदस्यीय संयुक्त आयोग गठित करने का फैसला कर लिया,जो मछुआरों को उचित क्षेत्रों में मछली पकड़ने की छूट देगा।

(मंगल)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040