Web  hindi.cri.cn
दक्षिणी सूडान में नौका दुर्घटना में 200 से अधिक लोग डूबे
2014-01-15 10:44:33

दक्षिणी सूडान की श्वेत नील नदी में हुए एक नौका हादसे में कम से कम 200 से अधिक लोग डूब गए।

सेना के प्रवक्ता फिलिप आग्वेर ने बताया, खबरों के मुताबिक 200 से 300 लोग नौका पर सवार थे। उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। नौका पर क्षमता से अधिक लोग थे। सभी लोग डूब गए। वे मालाकल में लड़ाई के कारण भाग रहे थे.

दक्षिणी सूडान में कई स्थानों पर इन दिनों लड़ाई चल रही है। मालाकल में भीषण संघर्ष की खबरें मिली हैं। यह संघर्ष राष्ट्रपति सल्वा कीर तथा पूर्व उप राष्ट्रपति रीक माचार के बीच चल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले महीने से चार लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ चुके हैं।

पहले की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण सूडान में भीषण संघर्ष भड़कने के बाद 50 हज़ार से ज़्यादा लोग देश छोड चुके है, जिनमें से अधिकतक लोग युगांडा गये हैं, लेकिन इन लोगों की ठोस संख्या का पता नहीं चला हैं। युगांडा के रेड क्रोस के मुताबिक अब तक युगांडा ने 46 हज़ार दक्षिण सूडानी शरणार्थियों को शरण दी हैं। (लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040