Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वांग यी के अफ्रीका दौरे का व्यापक महत्व
2014-01-13 18:58:00

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 6 से 11 जनवरी तक इथियोपिया, जिबोटी, घाना और सेनेगल की यात्रा की। इस दौरान वांग यी ने दक्षिण सूडान की मुठभेड़ के दोनों पक्षों के वार्ताकारों से भी मुलाकात की। विशेषज्ञों ने कहा कि वांग यी की चार अफ्रीकी देशों की यात्रा से चीन और अफ्रीकी देशों के बीच मैत्री, आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ा है।

चीनी अन्तर्राष्ट्रीय मामल अध्ययन केन्द्र के प्रमुख छ्यु शिंग ने कहा कि यात्रा से अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों पर ध्यान देने का चीन का रुख जाहिर हुआ है। चीन ने स्कूल, अस्पताल, स्टेडियम और जल आपूर्ति आदि बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में अफ्रीका की मदद की, जिससे अफ्रीका के विकास की क्षमता बढ़ी।

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के शोधकर्ता ह वन फिंग ने कहा कि वांग यी ने यात्रा के दौरान दक्षिण सूडान के दोनों पक्षों के वार्ताकारों से भी भेंट की। वांग यी की मध्यस्थता से चीन का हमेशा का रुख जाहिर हुआ है, जो अफ्रीका की शांति और सुरक्षा के लिए लाभदायक है।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040