Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
त्याओ यू द्वीप मुद्दे पर जापान का मुकाबला करेगा चीन
2014-01-13 18:55:34

त्याओ यू द्वीप चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। अगर जापान त्याओ यू द्वीप मुद्दे पर उत्तेजक कार्रवाई जारी रखेगा, तो चीन इसका कड़ा विरोध करेगा। इससे पैदा सभी परिणाम की जिम्मेदारी जापान को उठानी होगी। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुन यिंग ने 13 जनवरी को यह बात कही।

रिपोर्ट के मुताबिक जापान का शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है कि जूनियर और हाई स्कूल के पाठयपुस्तकों में त्याओ यू द्वीप के जापान की भूमि होने का विषय शामिल होगा। इसके अलावा, जापानी प्रतिरक्षा मंत्री ने हाल में कहा कि आत्मरक्षा दल और समुद्री सुरक्षा मंत्रालय त्याओ यू द्वीप में प्रवेश चीनी रक्षक नावों के खिलाफ सहयोग करेंगे।

इस पर ह्वा छुन यिंग ने कहा कि त्याओ यू द्वीप चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। त्याओ यू द्वीप चुराने की जापान की कार्रवाई स्पष्ट है। त्याओ यू द्वीप मुद्दे पर जापान का गलत रुख और कार्रवाई का सारतत्व फासिस्ट-विरोधी युद्ध की विजय और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांत से इनकार करना है।

ह्वा छुन यिंग ने कहा कि अगर जापान त्याओ यू द्वीप मुद्दे पर उत्तेजक कार्रवाई जारी रखता है, तो चीन इसका कड़ा विरोध करेगा।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040