Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में और 50 लाख हेक्टेयर आर्द्रभूमि का संरक्षण 
2014-01-13 18:46:53

13 जनवरी को जारी राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संसाधन जांच परिणाम से पता चला है कि हाल के 10 वर्षों में चीन में आर्द्रभूमि का क्षेत्रफल 52 लाख 59 हज़ार 4 सौ हेक्टेयर बढ़ा। साथ ही आर्द्रभूमि के संरक्षण की दर 30.49 प्रतिशत से बढ़कर 43.51 तक पहुंच गई है।

चीनी राष्ट्रीय वन ब्यूरो के उप प्रधान चांग योंगली ने 13 जनवरी को आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में चीन ने आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन में व्यापक काम किए। केंद्रीय और स्थानीय संरक्षण और प्रबंधन संस्थाओं की आपूर्ति हो चुकी है। पारिस्थितिकी प्रणाली की क्षमता पर ज्यादा से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, साथ ही नागरिकों के आर्द्रभूमि के संरक्षण का विचार भी लगातार बढ़ रहा है।

परिणाम के अनुसार देश भर में आर्द्रभूमि का कुल क्षेत्रफल 5 करोड़ 36 लाख 2 हज़ार 6 सौ हेक्टेयर है, जो देश के भूभाग में 5.58 प्रतिशत भाग बनता है।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040