Web  hindi.cri.cn
चीनी राष्ट्राध्यक्ष के विशेष दूत से मिले तंजानिया जंजीबार के राष्ट्रपति
2014-01-12 17:17:24

तंजानिया जंजीबार के राष्ट्रपति अली मोहम्मद शेइन ने 11 जनवरी को जंजीबार के राष्ट्रपति भवन में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग के विशेष दूत चीनी आवास व शहरी ग्रामीण विकास मंत्री च्यांग वेइ शिन से मुलाकात की।

च्यांग वेइ शिन ने शेइन को चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग और उप राष्ट्राध्यक्ष ली युआनछाओ का स्नेहपूर्ण अभिवादन पहुंचाया। साथ ही उन्होंने जंजीबार की क्रांतिकारी विजय की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। च्यांग वेइ शिन ने कहा कि इधर के सालों में जंजीबार के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं, जिसे देखते हुए चीन बहुत खुश है। चीन चीन-तंजानिया और चीन-जंजीबार संबंधों को बहुत महत्व देता है और जंजीबार के साथ घनिष्ठ सहयोग करते हुए दोनों देशों के नेताओं के बीच हासिल सहमतियों का अच्छा कार्यान्वयन करने और जंजीबार के विकास में मदद देने को तैयार है।

शेइन ने इस बात पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग को धन्यवाद दिया कि जंजीबार की क्रांतिकारी विजय की 50वीं वर्षगांठ पर उन्होंने अपने विशेष दूत भेजा। शेइन ने कहा कि चीन सबसे पहले जंजीबार की क्रांतिकारी विजय को स्वीकार करने और जंजीबार को सहायता देने वाले देशों में से एक है, जिसने पिछले 50 सालों में जंजीबार के विकास में अहम योगदान दिया। जंजीबार की सरकार व जनता चीन की आभारी है। जंजीबार चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाते हुए दोनों देशों की जनता की भलाई करने को तैयार है।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040