Web  hindi.cri.cn
शांगरिला में अग्निकांड, 10 करोड़ युआन का नुकसान
2014-01-12 17:13:57

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की शांगरिला काउंटी के तु क जोंग नामक पुराने शहर में 11 जनवरी की तड़के भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में 40 हज़ार वर्गमीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ है और 2600 नागरिक पीड़ित हुए। इस हादसे में 10 करोड़ युआन का नुकसान होने की आशंका है।

शांगरिला काउंटी के तु क जोंग पुराने शहर का इतिहास 1300 साल पुराना है ,जो चीन में बचा हुआ सबसे बडा और सबसे अच्छा प्राचीन तिब्बती रिहायशी इलाका है। यह पुराना शहर बौद्ध सूत्र में लिखे गये आदर्श देश शामभाला यानी शांगरिला के मुताबिक निर्मित किया गया था। पिछले कुछ सालों में तु क जोंग पुराना शहर एक आकर्षक पर्यटन स्थल बन चुका है, जिसमें कई सौ दुकानें व होटल हैं। अग्निकांड में पुराने शहर के 335 परिवारों के 242 मकान नष्ट हुए, इसके साथ ही आंशिक सांस्कृतिक अवशेष और थांगखा चित्र समेत सांस्कृतिक कलात्मक वस्तुएं भी आग से पूरी तरह नष्ट हुई। शांगरिला निवासी श्री तू ने कहा:

"आग लगने से कई सांस्कृतिक अवशेष नष्ट हो गए। हम सभी लोग बहुत दुखी हैं। देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में कई दोस्तों ने फोन और एसएमएस के माध्यम से संवेदना प्रकट की।"

वे कहते हैं कि आग बड़ी तेजी से फैली, जिसका मुख्य कारण मकानों के ढांचे और स्थानीय मौसम से संबंधित है। उन्होंने कहा:

"हमारे यहां मकान ज्यादातर मकान लकड़ी से बनाये जाते हैं और साथ ही मकानों के बीच दूरी कम है। मौसम सूखा होने के साथ-साथ हवा भी तेज़ है। मुझे लगता है कि आग तेजी से फैलने की यह अहम वजह रही। इसके अलावा मौसम भी कुछ हद तक जिम्मेदार है। रात को शांगरिला का तापमान शून्य के नीचे होता है, और पानी र्फ़ बन जाता है।"

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग सबसे पहले पुराने शहर के केंद्र स्थित एक रेस्टोरेंट में रही। हालांकि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने की संभावना नहीं है। आग लगने के ठोस कारण से संबंधित व्यापक जांच की जा रही है।

आग लगने के बाद स्थानीय सरकार फौरन सतर्क हो गई और आग बुझाने के लिए 39 फायर ब्रिगेड और 2000 से अधिक अग्निशमन कर्मी भेजे गए। राहत कार्य में लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता दी गई है। युन्नान प्रांत की सरकार ने राहत कार्य के लिए 50 लाख युआन दिए हैं।

वैसे तु क जोंग पुराने शहर में आग पर काबू पा लिया गया है और लोगों के घायल होने या मरने की खबर नहीं है। 2600 से अधिक प्रभावित नागरिकों का अच्छी तरह बंदोबस्त किया गया है। स्थानीय टूरिस्ट एजेंसी से जुड़े सुश्री हो ने कहा कि शांगरिला के कुछ होटल अस्थाई तौर पर बेघर लोगों और पर्यटकों की मदद करने कोशिश करते हैं। उनके विचार में अग्निकांड से स्थानीय पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा। वे होटलों के व्यापार के बारे में चिंतित है। सुश्री हो ने कहा:

"वर्तमान में इस स्थिति से पर्यटन उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ोगा। कुछ पर्यटकों को पुराने शहर में स्थित होटलों में रहने की चिंता है। मुझे लगता है कि पुराने शहर के आसपास स्थित होटलों का बिजनेस प्रभावित होगा।"

वर्तमान में स्थानीय सरकार संबंधित स्थिति का आकलन कर रही है, ताकि पुनर्निर्माण के लिए सही और स्पष्ट डेटा पेश हो सके। युन्नान प्रांत सरकार ने आपात सम्मेलन आयोजित कर पुनर्निर्माण कार्य के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040