Web  hindi.cri.cn
वांग यी सेनेगल से चीन वापस लौटे
2014-01-12 16:54:05

चीनी विदेश मंत्री वांग यी 11 जनवरी को सेनेगल की यात्रा समाप्त कर चीन वापस लौटे। इसके साथ ही उनकी चार अफ्रीकी देशों की 6 दिवसीय यात्रा समाप्त हुई।

वांग यी ने 10 जनवरी को सेनेगल की यात्रा शुरू की। उन्होंने सेनेगल के राष्ट्रपति मेक्की सल्ल और प्रधानमंत्री अमिनटा टुर के साथ मुलाकात की। मेक्की सल्ल ने कहा कि अफ्रीका में राष्ट्रीय स्वतंत्रता और मुक्ति साकार करने में चीन द्वारा किए गए समर्थन की अहम भूमिका थी। अब चीन में प्रचलित रास्ता अफ्रीका के विकास के लिए आदर्श मिसाल है। भविष्य में चीन की सहायता अफ्रीका में पुनरुत्थान का सपना साकार करने की आशा होगी। अमिनटा टुर ने कहा कि चीन की सफलता देखने के बाद हम अफ्रीका के पुनरुत्थान के प्रति भी आश्वस्त हैं। सेनेगल चीन के साथ बुनियादी संस्थापनों के निर्माण, दूरसंचार और कृषि आदि के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने को तैयार है।

वांग यी ने कहा कि चीन अफ्रीका के साथ नए प्रकार वाले रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में चीन-सेनेगल संबंधों को आदर्श मिसाल बनाना चाहता है। चीन सेनेगल केसाथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

इसके साथ साथ वांग यी और सेनेगल के विदेश मंत्री मेंकुर नदियाये ने दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच सलाह व्यवस्था स्थापित करने से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।

गौरतलब है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 6 से 11 जनवरी तक इथियोपिया, जिबोटी, घाना और सेनेगल चार अफ्रीकी देशों की यात्रा की।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040