Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में लगातार तेज़ी से हो रही है आर्थिक वृद्धि
2014-01-11 18:32:37

अनुमान है कि वर्ष 2013 में तिब्बत का कुल उत्पादन मूल्य 80.2 अरब य्वान तक पहुंचेगा। जो वर्ष 2012 की अपेक्षा 12.5 प्रतिशत अधिक होगा। वर्ष 1994 से तिब्बत में आर्थिक वृद्धि लगातार तेजी से बढ़ रही है।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष कसांगच्यांगछून ने कहा कि वर्ष 2013 में तिब्बत में तेज आर्थिक विकास के तीन मुख्य कारण रहेः पहला, चीनी केंद्र सरकार ने एक खरब य्वान का पूंजी निवेश किया। दूसरा, वार्षिक सार्वजनिक खर्च एक खरब य्वान से ज्यादा किया गया। वर्ष के अंत में विभिन्न ऋण राशि का एक खरब य्वान शेष रहा। वर्ष 2013 में तिब्बत की अर्थव्यवस्था एक नयी मंजिल पर पहुंच गयी। सारे प्रदेश के कुल उत्पादन मूल्य में लगातार पाँच सालों में दस अरब से ज्यादा वृद्धि हुई है। दूध, दवा व पर्यटन जैसे कुछ विशेष श्रेष्ठ व्यवसाय तिब्बत में आर्थिक विकास का एक इंजन बन गए। केवल पर्यटन से प्राप्त आय 16.5 अरब य्वान तक पहुंच गयी।

आर्थिक विकास के साथ पारिस्थितिकी पर्यावरण का संरक्षण भी अच्छी तरह से किया गया। तिब्बती पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 के अंत तक तिब्बत विश्व में पर्यावरण गुणवत्ता के सबसे श्रेष्ठ क्षेत्रों में से एक है। ल्हासा में पर्यावरण व हवा की गुणवत्ता दर 99.5 प्रतिशत से अधिक है।

तेज़ आर्थिक विकास के साथ तिब्बत में जनता के जीवन के सुधार पर भी बल दिया गया। वर्ष 2013 में तिब्बत के शहरों व कस्बों में नागरिकों की प्रतिव्यक्ति आय 20 हजार य्वान से ज्यादा रही, जो 11 प्रतिशत बढ़ गयी। किसानों व चरवाहों की प्रतिव्यक्ति आय 6520 य्वान तक पहुंच गयी, जो 14 प्रतिशत अधिक रही। इसके अलावा वर्ष 2013 में तिब्बत की प्रतिव्यक्ति जीडीपी ने 26 हजार य्वान तक पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2013 के अंत तक तिब्बत में आवास कार्यक्रम मुख्य तौर पर समाप्त हुआ है। 4.6 लाख किसानों व चरवाहों को सुरक्षित व आरामदेह नये मकान मिले। और सभी 14 हजार तिब्बती विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद रोजगार मिला।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040