Web  hindi.cri.cn
सीरिया में चीन की राहत सामग्री पहुंची
2014-01-11 16:37:00

स्थानीय समयानुसार 10 तारीख की सुबह सीरिया को देने वाली चीन की प्रथम जत्थे की राहत सामग्री विमान से दमिश्क पहुंची।

सूत्रों के अनुसार यह चीन सरकार द्वारा प्रत्यक्ष रूप से सीरिया को दी गयी पहले जत्थे की सामग्रियां है ,जिसमें दस हज़ार से अधिक कंबल हैं। दूसरे जत्थे की सामग्रियां एक हफ्ते के अंदर पुहंचायी जाएंगी ,जिसमें दस हजा़र से अधिक कंबल और बीस हजार से अधिक रजाइयां होंगी। ये राहत सामग्रियां सीरियन अरब रेड क्रेसेंट के जरिये बेघर सीरियाइयों को दी जाएंगी।

यहां बता दें कि सीरिया संकट पैदा होने के बाद से वहां 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गये और चालू साल की कड़ाके की ठंड से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इससे पहले चीन ने कई बार संयुक्त राष्ट्र को पैसा देने जैसे परोक्ष तरीके से सीरिया के शर्णाथियों को राहत पहुंचाई थी।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040