Web  hindi.cri.cn
शी चिन फिंग ने दिए राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक पुरस्कार
2014-01-10 17:02:57
10 जनवरी की सुबह चीनी राज्य परिषद ने पेइचिंग में राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व देश के नेता शी चिनफिंग, ली खछ्यांग, ल्यू यूनशान, च्यांग काओ ली ने इसमें उपस्थित होकर विजेताओं को इनाम दिये।

वर्ष 2013 राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक पुरस्कार सूची में कुल दस विशेषज्ञ व 313 उपलब्धियां शामिल हुईं। सुबह दस बजे चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने सबसे पहले वर्ष 2013 राष्ट्रीय सर्वोच्च विज्ञान व तकनीक पुरस्कार के विजेता चीनी विज्ञान अकादमी के अकादमिशन, डाल्येन रासायनिक भौतिकी संस्थान के च्यांग छून हाओ, चीनी विज्ञान अकादमी के अकादमिशन, चीनी जन मुक्त सेना के जनरल आर्मामेंट विभाग के छेन खाए च्या को प्रमाणपत्र प्रदान किया, और उनके साथ हाथ मिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बाद में राष्ट्रीय प्रकृति विज्ञान पुरस्कार, राष्ट्रीय तकनीक आविष्कार पुरस्कार, राष्ट्रीय विज्ञान तकनीक प्रगति पुरस्कार और चीन लोक गणराज्य का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक सहयोग पुरस्कार क्रमशः प्रदान किये गये।

ली खछ्यांग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी व राज्य परिषद की ओर से भाषण दिया। ली ने कहा कि वर्तमान में चीन नवीनीकरण देश के निर्माण के निर्णायक दौर में है। हम विज्ञान व तकनीक पर निर्भर करके आर्थिक गुणवत्ता को उन्नत कर सकेंगे, विश्व में अपनी प्रतिस्पर्द्धा शक्ति को बढ़ा सकेंगे, ताकि हमारे देश में विकास की गुंजाइश और विश्वाल होगी। संसाधन व पर्यावरण की बाधाओं को दूर किया जा सके, और अनवरत विकास किया जा सके।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040