Thursday   may 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में पहली बार समुद्री आर्थिक सर्वेक्षण शुरू
2014-01-09 09:50:32

चीनी राष्ट्रीय समुद्री आर्थिक सर्वेक्षण दल की पहली बैठक 8 जनवरी को पेइचिंग में हुई। इससे चीन में पहला समुद्री आर्थिक सर्वेक्षण शुरू हुआ।

चीनी राष्ट्रीय समुद्री ब्यूरो ने कहा कि इस सर्वेक्षण का उद्धेश्य चीन में समुद्री अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना है। इससे समुद्री आर्थिक विकास के लिए वैज्ञानिक योजना बनाई जाएगी। बताया जाता है कि इस सर्वेक्षण में हांगकांग, माकाओ और थाइवान के अलावा चीन के अन्य प्रांतों में समुद्री अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी संगठन एवं व्यक्ति शामिल होंगे। सर्वेक्षण का परिणाम वर्ष 2015 में सामने आएगा।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040