Web  hindi.cri.cn
सीरिया के रासायनिक हथियार के परिवहन के लिये चीनी जहाज़ का अनुरक्षण शुरू
2014-01-08 16:56:08

 येनछेंग जहाज़

संयुक्त अनुरक्षण में शामिल चीन के येनछेंग जहाज़ ने 7 जनवरी को सीरिया के प्रादेशिक समुद्र में प्रवेश किया है। येनछेंग ने रूस, डेनमार्क और नोर्वे के जहाज़ों से घनिष्ठ सहयोग करते हुए सीरिया के रसायनिक हथियार के परिवहन का अनुरक्षण शुरू किया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वेनयिंग ने 8 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

ह्वा छ्वेनयिंग के अनुसार रसायनिक हथियार निषेध संगठन के महानिदेशक और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने अलग-अलग तौर पर बयान जारी कर इस प्रक्रिया की प्रशंसा की है। वे इस कार्रवाई को सीरिया में रसायनिक हथियार को पूरी तरह से नष्ट करने के लिये एक अहम कदम मानते हैं।

ह्वा छ्वेनयिंग ने बल देते हुए कहा कि सीरिया के रसायनिक हथियार का परिवहन समय पर और जल्द ही शुरू करने से रसायनिक हथियार को नष्ट करने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। चीन संबंधित पक्षों की कोशिशों और प्रगति की प्रशंसा करता है। चीन संबंधित पक्षों से समन्वय मज़बूत करेगा, ताकि रसायनिक हथियारों का समुद्री पहिवहन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके।

(लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040