Wednesday   Jul 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रासायनिक हथियार सीरिया से बाहर भेजे गए
2014-01-08 10:24:35

सीरिया के पहले बैच के रासायनिक हथियारों का कच्चा माल 7 जनवरी को सीरिया के लाटाकिया पोर्ट से डेनमार्क के एक व्यापारिक जहाज के जरिए बाहर भेजा गया। इस तरह देश के बाहर सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) और संयुक्त राष्ट्र संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के विशेष समन्वयक सिग्रिड काग ने 7 जनवरी को कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे व सीरिया के जहाजों की रक्षा के तहत सीरिया के रासायनिक हथियारों के कच्चे माल से भरे डेनमार्क का व्यापारी जहाज खुले समुद्र के लिए रवाना हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ ने जल्द से जल्द सुरक्षित तरीकों से रासायनिक हथियारों के कच्चे माल को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरा करने के लिए सीरिया को प्रोत्साहित किया।

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अपने प्रवक्ता के जरिए बयान देते हुए देश के बाहर सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया की शुरुआत का स्वागत किया। अन्य रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अनुरक्षण मिशन कर रहे चीनी येनछेन नामक रक्षक पोत सीरिया के प्रादेशिक समुद्र में पहुंच गया है। वह रूस, डेनमार्क, नॉर्वे के जंगी जहाजों के साथ सीरिया के रासायनिक हथियारों के समुद्री परिवहन की सुरक्षा करेगा।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040