Friday   may 2th   2025  
Web  hindi.cri.cn
गणतंत्र दिवस में भाग लेंगे शिन्ज़ो अबे
2014-01-07 17:11:56

समाचारपत्र द हिन्दू की 7 जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत की यात्रा कर रहे जापानी रक्षा मंत्री ओनोटेरा इत्सुनोरी ने 6 जनवरी को भारतीय रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी के साथ वार्ता की। दोनों ने परमाणु हथियार के अप्रसार पर संधि, परमाणु ऊर्जा और जापानी प्रधानमंत्री शिन्ज़ो अबे के प्रतिनिधिमंडल सहित भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने पर विचार-विमर्श किया।

वार्ता के बाद ओनोटेरा के साथ भारत की यात्रा पर आये जापान की न्यू कोमेईटो पार्टी के अध्यक्ष यामाकुची नात्सुओ ने स्पष्ट किया कि इस महीने शिनज़ो अबे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत का दौरा करेंगे और मुख्य अतिथि के रुप में 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेंगे। यामाकुची के अनुसार अबे जापान-भारत के बीच राजनीतिक आवाजाही और रक्षा, हाई-टेक व क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के मकसद से भारत की यात्रा करेंगे। यामाकुची ने बल देते हुए कहा कि अबे की आगामी यात्रा जापान, भारत और अमेरिका तीनों देशों के बीच संबंध बढ़ाने के लिहाज़ से अहम होगी।

द हिन्दू के मुताबिक हालांकि जापान की तरफ़ से अबे की यात्रा की खबर जारी की गयी है, लेकिन आगे का रास्ता समतल रहेगा या नहीं देखना बाकी है।

(लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040