Friday   may 2th   2025  
Web  hindi.cri.cn
दक्षिणी ध्रुव में फंसे रूसी वैज्ञानिकों को बचाया चीनी हैलीकॉप्टर ने
2014-01-03 17:07:07

दक्षिणी ध्रुव में फंसे रूसी वैज्ञानिक निरीक्षण जहाज़ शोकाल्सकी में लगे 52 कर्मचारियों को 2 जनवरी को बचा लिया गया है। चीन के श्वेयलोंग (स्नो ड्रैगन) नामक बर्फ़ भंजक जहाज़ पर मौजूद हैलीकॉप्टर ने 2 जनवरी को छह बार जाकर रूसी जहाज़ में फंसे कर्मचारियों को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। नौ दिनों तक चला बचाव कार्य समाप्त हो चुकी है।

" अभी 2 जनवरी की सुबह साढ़े 5 बजे है। चीनी बर्फ़ भंजक जहाज़ श्वेयलोंग पर मौजूद हैलीकॉप्टर उतरने वाला है। अगर सफल रहा, तो हम सब लोग सुरक्षित होंगे।"

अभी जो आवाज आपने सुनी, वह रूसी वैज्ञानिक निरीक्षण जहाज़ शोकाल्सकी में फंसे एक कर्मचारी की थी।

चीनी हैलीकॉप्टर ने छह बार में रूसी जहाज़ में फंसे 52 कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया और उन्हें 14 समुद्री मील की दूरी पर ठहरने ऑस्ट्रेलिया के एस्ट्रॉलैब नामक बर्फ़भंजक जहाज़ पर पहुंचाया गया।

खराब मौसम की वजह से राहत कार्य में कई बार में रुकावट पैदा हुई। चीनी दल के नेता ल्यू शुन लिन ने कहाः

"घटनास्थल पर आने के बाद श्वेयलोंग ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया। बचाव-राहत के दौरान श्वेयलोंग रूसी वैज्ञानिक निरीक्षण जहाज़ से केवल 6.1 समुद्री मील की दूरी तक पहुंच पाया। लेकिन वहां बर्फ़ की मोटी परत होने की वजह से श्वेयलोंग बर्फ़भंकज तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया। कई बार असफल कोशिशों के बाद श्वेयलोंग ने समुदीय क्षेत्र से वापस लौटने का फ़ैसला किया।"

कई बार की चर्चा के बाद चीन, ऑस्ट्रेलिया और रूस से गठित राहत दल ने चीनी हैलीकॉप्टर भेजने का निर्णय लिया। चीनी राजकीय समुद्री ब्यूरो के ध्रुवीय अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख छू थान यू ने कहा कि राहत कार्य समाप्त होने के बाद श्वेयलोंग जहाज शीघ्र ही अगले चरण के अध्ययन काम में लगेगा।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040